img-fluid

बिहार चुनावः दिल्ली-बिहार में बंदी सरकार, अब बदलाव की बयार- सोनिया गांधी

October 27, 2020


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार सुबह बिहार के वोटरों ने नाम एक संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का साथ देने की अपील की है। साथ ही सोनिया ने कहा कि अब बिहार में बदलाव की बयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनिया गांधी के इस संदेश को जारी किया है। सोनिया गांधी का ये संदेश बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली-बिहार में बंदी सरकारें हैं, नोटबंदी-तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसलिए ऐसी बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है।

वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, ‘आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है, ना उनकी कथनी अच्छी है और ना ही करनी। मजदूर, किसान, नौजवान आज परेशान और निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों पर भारी पड़ रही है’। सोनिया ने अपने संदेश में कहा कि धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है, दलित-महादलितों को बेहाली की कगार पर छोड़ दिया गया है। समाज का पिछड़ा वर्ग इसी बदहाली का शिकार है, बिहार की जनता आवाज कांग्रेस-महागठबंधन के साथ है।

करीब पांच मिनट के संदेश में सोनिया गांधी ने आगे कहा कि बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं, जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने कहा कि भय, डर के आधार पर नीतियां नहीं बनाई जा सकती हैं, बिहार भारत का आइना है, ये भारत की शान और अभिमान है. सोनिया गांधी ने कहा कि अब सवाल बेरोजगारी, खेती बचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा का है।

आपको बता दें कि खराब तबीयत होने के कारण सोनिया गांधी चुनाव प्रचार नहीं कर रही हैं। इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी टीम ने ही मोर्चा संभाला हुआ है। कांग्रेस बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और महागठबंधन का हिस्सा है।

 

Share:

  • चीन से युद्ध में हारेगा भारत, ग्लोबल टाइम्स का दावा

    Tue Oct 27 , 2020
    नई दिल्ली। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में दावा किया गया है कि अगर चीन और भारत के बीच युद्ध शुरू होता है तो भारत की हार तय है। ग्लोबल टाइम्स अखबार की चीफ रिपोर्टर और ओपिनियन राइटर वांग वेनवेन ने लेख में कहा है कि उत्तर प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved