img-fluid

बिहार : बीजेपी के इस नेता का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, आपत्तिजनक फोटो डाली

January 13, 2021

गया। बिहार में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसके शिकार हुए बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता प्रेम कुमार का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया और उनके अकाउंट से अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दी। गया शहरी क्षेत्र से बीजेपी विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार लगभग 3 बजे जब उन्होंने अपना फेसबुक खोला तो उसमें किसी युवती की फोटो अपलोड की हुई थी।

ये तस्वीर देखकर बीजेपी विधायक चौंक गए। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि हुआ क्या है। फिर उन्हें पता चला कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। पूर्वी मंत्री ने सबसे पहले इसकी शिकायत एसएसपी आदित्य कुमार से की। इसके बाद कोतवाली थाना में अज्ञात हैकर पर मामला दर्ज कराया है, वहीं पुलिस इस हैकर के बारे में पता लगाने में जुट गई है।

कुछ दिन पहले ही साइबर क्राइम से जुड़ कर लोगों को ठगने वाले बोधगया से 16 युवकों की गिरफ्तारी हुई थी। इन सभी को जेल भेज दिया गया था। पुलिस शहर के ऐसे सभी गिरोह के बारे में तलाश कर रही है। हैकर आम और खास दोनों लोगों को अपने चपेट में ले रहे हैं। इस मामले में गया एसपी का कहना है कि गया एसएसपी आदित्य कुमार ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच के लिए गया पुलिस साइबर एक्सपर्ट की सलाह ले रही है।

Share:

  • Anushka Sharma और Sakshi Dhoni थीं क्लासमेट, दिलचस्प थी इन दोनों की मुलाकात

    Wed Jan 13 , 2021
    मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi) में एक चीज कॉमन है। दोनों टीम इंडिया के क्रिकेटरों की पत्नियां हैं। हालांकि बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दोनों एक समय में क्लासमेट भी रही हैं। अनुष्का ने कई साल पहले एक इवेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved