img-fluid

Bihar : हाजीपुर में लालू यादव ने अचानक रुकवाया काफिला, जानें क्या है कारण

December 14, 2024

हाजीपुर. राजद (RJD) सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अपने अंदाज में ही रहना पसंद करते हैं. इसका एक उदाहरण हाल में देखने को मिला. दरअसल, लालू इन दिनों लगातार अलग-अलग जगह का दौरा कर रहे हैं. शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव वैशाली जिले के महुआ (Mahua) में एक निजी अस्पताल (Private Hospitals) का उद्घाटन करने पहुंचे थे. लेकिन इस यात्रा के दौरान उनका बिहारी पकवान (Bihari dish) लिट्टी (Litti) से गजब का प्रेम दिखा.लालू ने बीच रस्ते अपने काफिले को रोक लिट्टी और मिर्च मंगवाई और अपनी गाड़ी लिट्टी का पैकेट लेकर पटना रवाना हुए .


  • अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से लालू प्रसाद यादव काफी हिदायतों में रहते है और अपनी खास गाड़ी में ही कहीं यात्रा करते हैं. किसी कार्यक्रम में जाने के दौरान अपने आवास से निकलने के बाद लालू सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हैं और भीड़ और लोगों से बचते बचाते अपने खास गाड़ी में बैठकर सीधे सरकारी आवास पटना लौट जाया करते हैं.

    लेकिन महुआ जाने और वापस लौटने के दौरान लालू को लिट्टी खान की इच्छा हुई तो उन्होंने अपने समर्थक को फोन मिलवाया और रास्ते में ही लिट्टी और मिर्च का प्रबंध करने को कहा. लालू के इस आदेश पर आनन् फानन में समर्थक थैला भरकर लिट्टी और मिर्च लेकर तैनात हो गए. बताई गई खास जगह पर काफिला रुका जहां समर्थक खड़े थे.उन्होंने कार की खिड़की से लालू को लिट्टी दी और काफिला आगे बढ़ गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है.

    Share:

  • क्या फिर एक मंच पर दिखेंगे शरद-अजित पवार? चाचा-भतीजे के बीच गिले-शिकवे होंगे दूर, जानें

    Sat Dec 14 , 2024
    नई दिल्‍ली । महाराष्ट्र (Maharashtra)विधानसभा चुनावों(assembly elections) के बाद राज्य के सबसे बड़े राजनीति परिवार ‘पवार फैमिली’ (Political family ‘Pawar family’)में फिर से एका की चर्चा होने लगी है। इन अटकलों के तब और बल मिला जब शरद पवार के 84वें जन्मदिन पर गुरुवार को अजित पवार चाचा से मिलने और शुभकामनाएं देने पहुंचे। तभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved