img-fluid

बिहार : आज क्रिसमस पर गैर-ईसाईयों को चर्च में नो एंट्री, यह है वजह…

December 25, 2020

गया । बिहार के गया जिले के गांधी मैदान स्थित नार्थ चर्च ऑफ इंडिया और सेंट बेपिस्ट चर्च में कोविड-19 के कारण इस बार क्रिसमस पर आज यानि शुक्रवार को गैर ईसाईयों की एंट्री बंद रहेगी. इस बार क्रिसमस पर सिर्फ ईसाई समुदाय के लोग ही चर्च में होने वाले विशेष प्रार्थना में शामिल होंगे. वहीं, इस बार चर्च में कैंडल नहीं जलाए जाएंगे.

मिली जानकारी अनुसार आज सुबह 9:30 से 11:30 तक चर्च में पारंपरिक कैरोल गाए जाएंगे. चर्च के पादरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार चर्च में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. इस वर्ष कोरोना कहर लगभग सभी धर्म से जुड़े लोगों के पर्व-त्योहारों पर पड़ा है. लोग घर में पर्व मनाने को विवश हैं.

क्रिसमस का ईसाईयों के बीच होता है खास महत्व
बता दें कि ईसाई धर्म से जुड़े लोगों के लिए क्रिसमस डे काफी महत्वपूर्ण होता है. इस दिन शहर के सभी गिरजाघरों में सुबह से प्रार्थना सभा के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो देर रात तक जारी रहता है. हालांकि, इस वर्ष कोरोना के कारण गिरजाघरों में क्रिसमस डे पर प्रार्थना सभा, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा.

Share:

  • गौहर खान ने रचाई जैद दरबार के नाम की मेहंदी, आज होगी शादी

    Fri Dec 25 , 2020
    टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री एवं एवं ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी गौहर खान Gauhar Khan की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौहर खान इसी साल 25 दिसंबर को जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग शादी करने जा रही है। दोनों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved