img-fluid

सवा तीन घंटे लेट हुई बिलासपुर फ्लाइट, यात्री होते रहे परेशान

December 12, 2022

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport of Indore) पर कल बिलासपुर, प्रयागराज और जयपुर की उड़ानें एक से सवा तीन घंटे तक देरी से संचालित हुईं। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक एलायंस एयर की फ्लाइट (9आई-691/692) बिलासपुर से दोपहर 1.25 बजे इंदौर आकर 1.55 बजे वापस बिलासपुर जाती है, लेकिन कल यह फ्लाइट तय समय से करीब सवा तीन घंटे देरी से शाम 4.30 बजे इंदौर आकर 5.10 बजे रवाना हुई। एयरलाइंस ने इसके लिए ऑपरेशन कारणों की बात कही। वहीं इंडिगो की दोपहर 12.15 बजे प्रयागराज से इंदौर आकर 2.40 बजे वापस जाने वाली फ्लाइट और शाम 5 बजे जयपुर जाने वाली फ्लाइट भी तय समय से करीब एक घंटा लेट रही। उड़ानों के लेट होने से यात्री और उन्हें लेने आने वाले परिजन दोपहर से शाम तक परेशान होते रहे।

Share:

  • हिंदूवादी संगठन के नेता खुद एमजी रोड के संडे बाजार का अतिक्रमण हटाने पहुंच गए

    Mon Dec 12 , 2022
    इंदौर। कल नगर निगम की कार्रवाई को लेकर हिन्दू संगठन के नेता भी मैदान में उतर गए। उनका कहना था कि नगर निगम केवल एक ही क्षेत्र से अतिक्रमण हटा रहा है, जबकि एमजी रोड पर लगने वाले संडे बाजार को नहीं हटा रहा है। हर रविवार किशनपुरा से कोठारी मार्केट तक संडे बाजार लगता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved