वाशिंगटन (washington)। अमेरिकी कांग्रेस (US Parliament) के दोनों सदनों में गुरुवार को भारत को हथियारों की बिक्री में तेजी लाने संबंधी विधेयक पेश (Bill introduced) किया गया। सांसदों के एक समूह ने कहा कि अन्य देशों के साथ सामरिक साझेदारी मजबूत करने से उनके साझा सुरक्षा हितों की रक्षा होगी।
प्रतिनिधि सभा में इस विधेयक को सदस्य माइक वाल्ट्ज, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, एंडी बार और मार्क वीसे और सीनेट में इसे सदस्य मार्क वार्नर और जॉन कोर्निन ने पेश किया। वॉल्ट्ज का कहना है कि अमेरिका और भारत हमारे साझा राष्ट्रीय सुरक्षा हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हुए हैं। इसलिए यह विधेयक बेहद महत्वपूर्ण है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved