img-fluid

भारत में घटने लगी जन्मदर…

August 29, 2025

  • स्कूलों में इस वर्ष 11 लाख बच्चे घटे

नई दिल्ली। देश में अब जन्म दर घटने लगी है, जिसके चलते हर वर्ष स्कूल में दाखिला लेने वालों की संख्या भी घटती जा रही है। 2024-25 में पहले के मुकाबले स्कूलों में 11 लाख बच्चों का दाखिला कम हुआ है। यही नहीं इस अवधि में यह भी देखा गया है कि सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों के नामांकन में कमी आई है।


वहीं निजी स्कूलों में एडमिशन लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार 2024-25 में स्कूलों में 24.69 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं इससे पहले 2023-24 में यह आंकड़ा 24.80 करोड़ था। इससे पहले 2022-23 में तो यह संख्या 25.18 करोड़ थी। इस तरह दो सालों में पहले की तुलना में 49 लाख छात्रों की कमी हुई है।

Share:

  • महापौर करेंगे 44 नेताओं की नियुक्ति...

    Fri Aug 29 , 2025
    हर जोन की कमेटी में नियुक्त होंगे 2 सदस्य, महापौर ने नियुक्ति के लिए शुरू की तैयारी, विधायकों से मांगे नाम इंदौर। नगर निगम द्वारा हर जोनल कार्यालय पर गठित की गई जोन कमेटी में दो सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved