img-fluid

BJD को शुरुआती रुझानों में झटका, ओडिशा में आगे निकली भाजपा

June 04, 2024


नई दिल्ली। भाजपा को 2024 में पिछली बार की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 2019 में पार्टी के खाते में 32.49 फीसदी वोट आए थे।


ओडिशा विधानसभा चुनाव में जीत किसकी होगी? इसका फैसला मंगलवार को हो जाएगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य की 147 सीटों के साथ-साथ लोकसभा की 21 सीटों पर नतीजे घोषित होंगे। आसार हैं कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला हो सकता है। शनिवार को ही जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़े ऐसे संकेत दे रहे हैं।

ओडिशा विधानसभा में 2019 के आंकड़े
साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 147 में से 117 सीटों पर जीत हासिल कर बीजद ने सरकार बनाई थी। जबकि, भाजपा के खाते में 23 सीटें आईं थीं और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। पहली बार उन्होंने यह पद साल 2000 में संभाला था।

ओडिशा विधानसभा के एग्जिट पोल में क्या?
खास बात है कि इंडिया टुडे माय एक्सिस पोल ने ओडिशा में बीजद और भाजपा को 62 से लेकर 80 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल का कहना है कि भाजपा को 2024 विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 2019 में पार्टी के खाते में 32.49 फीसदी वोट आए थे। जबकि, कांग्रेस 12 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5 से 8 सीटें जीतकर तीसरे स्थान पर सकती है।

Share:

  • Lok Sabha Election: कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड

    Tue Jun 4 , 2024
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2024 के शुरुआती ट्रेंड्स (Trends) में NDA 290+ सीटों (Seats) पर आगे चल रही है. यानी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. बीजेपी (BJP) अकेले 251 सीटों पर लीड कर रही है. दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गठबंधन (India Alliance) भी 19+ सीटों पर आगे चल रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved