
इंदौर। चारों जनपदों के बाद अब भाजपा (BJP) ने जिला पंचायत (District Panchayat) पर भी अपना झंडा लहरा (flag hoist) दिया है, आज हुए चुनाव (Election) के बाद भाजपा प्रत्याशी रीना मालवीय (Reena Malviya) विजयी घोषित हुई है। रीना को 12 वोट प्राप्त हुए तो कांग्रेस (Congerss) की ममता चौबिसिया (Mamta Chaubisiya) को मात्र 5 वोट मिले।
जिला पंचायत कार्यालय पर जब तक परिणाम घोषित नहीं हुआ तब तक भाजपा की ओर से मंत्री तुलसी सिलावट, जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, पूर्व विधायक जीतू जिराती, मनोज पटेल, पर्यवेक्षक सुरेश आर्य तो कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक महेंद्र जोशी, वरिष्ठ नेता अंतरसिंह दरबार, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नेता मौजूद थे। इसके पहले चारों जनपदों में भाजपा अध्यक्ष घोषित चुने गए तो आज गांव की सरकार की सबसे बड़ी इकाई जिला पंचायत में भाजपा की रीना मालवीय जीत गईं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved