img-fluid

भाजपा के 180 दिन पूरे, 41 संकल्प पूरे किए, 218 पर काम जारी

June 12, 2024

भोपाल। मध्यप्रदेश में आचार संहिता समाप्त होने के बाद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार मंत्रालयों में अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। मोहन यादव सरकार के 180 दिन पूरे हो गए हैं। कल हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में 456 संकल्पों का जिक्र किया था।

मुझे इस बात की खुशी है कि 180 दिन में ही हमने संकल्प पत्र में दशाए 41 बिंदुओं पर पूरी तरह अमल किया है, साथ ही 218 बिंदुओं पर तेज गति से कार्य चल रहा है। हमने जो वादे किए थे, उसे हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा, सुशासन, महिला कल्याण, शिक्षा और गरीब कल्याण, किसान कल्याण सहित कई अन्य फैसलों की जानकारी दी और कहा कि हमने सभी दिशाओं में अच्छा प्रयास किया है। मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंपे जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि अब इसमें विलंब नहीं किया जाएगा और शीघ्र ही प्रभार सौंप दिया जाएगा।

Share:

  • पहली बार इंदौर से शुरू होगी उज्जैन की उड़ान

    Wed Jun 12 , 2024
    मुख्यमंत्री ने लांच की सेवा, बुकिंग वेबसाइट पर कई कमियां, इंदौर से उज्जैन और भोपाल का किराया 3000, जबलपुर का 9750 रुपए, यात्री मिलना मुश्किल  इंदौर , विकाससिंह राठौर। इंदौर (Indore) के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर से पहली बार उज्जैन (Ujjain) लिए उड़ानें शुरू होने जा रही है। वहीं इंदौर से भोपाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved