img-fluid

मलेशिया में छुट्टियाँ, उपराष्ट्रपति शपथग्रहण में गैरहाजिर, राहुल गांधी पर भाजपा की भड़की

September 13, 2025

नई दिल्‍ली । भाजपा(BJP) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi) पर भारत के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन(Vice President CP Radhakrishnan) के शपथग्रहण समारोह (swearing in ceremony)से अनुपस्थित रहने को लेकर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संवैधानिक परंपराओं का बहिष्कार किया है और वे भारतीय लोकतंत्र और संविधान का अपमान कर रहे हैं।

भंडारी ने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी को भारतीय संविधान से नफरत है! राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र से नफरत है! कुछ दिन पहले वे लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से गायब थे और आज उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण से। क्या ऐसा व्यक्ति, जो संवैधानिक अवसरों को नजरअंदाज करता है, सार्वजनिक जीवन के योग्य है?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास मलेशिया में छुट्टियां बिताने का समय है, लेकिन संवैधानिक कार्यक्रमों में शामिल होने का नहीं है। उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि हर संवैधानिक कार्यक्रम में विपक्ष के नेता की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा ही संविधान को कमजोर कर रही है, जबकि राहुल गांधी उसे बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

भाजपा के सहयोगी शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विपक्ष की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद संवैधानिक कार्यक्रमों पर हावी नहीं होने चाहिए।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शपथग्रहण में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे गुजरात में पार्टी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में मौजूद थे।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। उन्होंने विपक्ष समर्थित उम्मीदवार बी. सुधर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं और अब वे 11 सितंबर 2030 तक इस पद पर रहेंगे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में मौजूद रहे।। भाजपा(BJP) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi) पर भारत के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन(Vice President CP Radhakrishnan) के शपथग्रहण समारोह (swearing in ceremony)से अनुपस्थित रहने को लेकर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संवैधानिक परंपराओं का बहिष्कार किया है और वे भारतीय लोकतंत्र और संविधान का अपमान कर रहे हैं।

भंडारी ने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी को भारतीय संविधान से नफरत है! राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र से नफरत है! कुछ दिन पहले वे लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से गायब थे और आज उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण से। क्या ऐसा व्यक्ति, जो संवैधानिक अवसरों को नजरअंदाज करता है, सार्वजनिक जीवन के योग्य है?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास मलेशिया में छुट्टियां बिताने का समय है, लेकिन संवैधानिक कार्यक्रमों में शामिल होने का नहीं है। उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि हर संवैधानिक कार्यक्रम में विपक्ष के नेता की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा ही संविधान को कमजोर कर रही है, जबकि राहुल गांधी उसे बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

भाजपा के सहयोगी शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विपक्ष की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद संवैधानिक कार्यक्रमों पर हावी नहीं होने चाहिए।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शपथग्रहण में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे गुजरात में पार्टी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में मौजूद थे।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। उन्होंने विपक्ष समर्थित उम्मीदवार बी. सुधर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं और अब वे 11 सितंबर 2030 तक इस पद पर रहेंगे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में मौजूद रहे।

Share:

  • सहारा निवेशकों के लिए राहतभरी की खबर, पैसे लौटाने के लिए सेबी को मिला नया आदेश

    Sat Sep 13 , 2025
    नई दिल्‍ली । अगर सहारा समूह (Sahara Group) में पैसा लगाने वाले निवेशक (Investors) हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सहारा समूह की सहकारी समितियों (Co-operatives) के जमाकर्ताओं का बकाया चुकाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास जमा रकम में से 5,000 करोड़ रुपये जारी करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved