
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। बीजेपी ने कई राज्यों के प्रभारी को बदल दिया है। हरियाणा के प्रभारी रहे बिप्लव देव की जगह डॉ. सतीश पूनिया को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। जबकि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।



©2026 Agnibaan , All Rights Reserved