img-fluid

शहर के चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित भाजपा :डॉ. जामदार

July 02, 2022

  • भाजपा ने जारी किया चुनाव के लिए जबलपुर का विकास संकल्प पत्र

जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी जबलपुर के नगर निगम चुनाव हेतु जबलपुर का विकास संकल्प पत्र समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को जबलपुर प्रवास के दौरान जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है इसे आधार मानकर ही विकास के काम पूरे करती है। हम जबलपुर को विकसित करने के लिए विकास संकल्प पत्र जारी कर रहे है और इस संकल्प पत्र का प्रत्येक वचन पूरा करने के लिये हम प्रतिबद्धता से आगे बढेंगे। महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार ने कहा कि भाजपा की रीति नीति ही विकास है और उसके अनुरूप हम अपने वचन पूरा करके जबलपुर को सबसे अच्छा शहर बनाएंगेए साथ ही हम संकल्प लेते है कि संकल्प पत्र के अनुसार जबलपुर का विकास करेंगे, इसका अक्षरस: पालन करेंगे।भाजपा पदाधिकारियों, सदस्यों ने संकल्प पत्र में किये विकास के वादो को पूरा करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Share:

  • भैया रिस्पॉन्स तो अच्छा मिल रहा... जीत भी पक्की है...

    Sat Jul 2 , 2022
    गली-मोहल्लों से लेकर चाय-पान के टपरों तक हार-जीत का हो रहा पोस्टमार्टम जबलपुर। नगर निगम चुनाव के लिए अब 3 दिन शेष रह गए हैं, जिसके चलते महापौर पद के प्रत्याशियों के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों और निर्दलीय था बागी के रूप में चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों का सघन जनसंपर्क अभियान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved