img-fluid

रोजगार जैसे गम्भीर विषय को BJP ने बना रखा मजाक : Akhilesh

April 04, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) की नीयत और नीति युवा विरोधी है। रोजगार जैसे गम्भीर विषय को भी भाजपा ने मजाक बना रखा है। सरकार की नीतियों से बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। नौकरियों में कटौती और सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर भाजपा सरकार स्पष्ट संदेश दे रही है कि उसकी प्राथमिकता में रोजगार नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बीते चार वर्षों के कार्यकाल में छात्रों-युवाओं के साथ अन्याय किया है। अधिकार मांग रहे युवा समूहों का दमन ही सरकार का असल चरित्र है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर नौजवानों का भविष्य हर हाल में सुरक्षित रखा जायेगा। समाजवादी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है। पिछली समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश को रोजगार सृजन के मामले में अग्रणी बनाने के लिए अनेक प्रयास किए गए थे। युवाओं को जहां कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया गया, वहीं अनेक नियुक्तियां समय से पूरी की गई।

इस मौके पर कहा गया कि मौजूदा सरकार ने रोजगार के अवसर खत्म कर दिये हैं। सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण युवाओं में आक्रोश है। चार वर्ष के भाजपा शासनकाल में चार लाख नौकरी का दावा खोखला है। इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इस दौरान लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण-सुदामा का चित्र भेंट कर आभार जताया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Bengal में दीदी की करारी हार, BJP 200 पार : नंदकिशोर

    Sun Apr 4 , 2021
    पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव (Senior BJP leader Nandkishore Yadav) ने कहा है कि नंदीग्राम के लोगों ने दीदी की विदाई कर दी है। नंदीग्राम में दीदी की हार तय है, इसलिए वह अब दूसरे जगह चुनाव लड़ने का मन बना रहीं हैं। लेकिन दीदी को हार से पीछा छुटने वाला नहीं है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved