
भोपाल। मप्र भाजपा के प्रदेश संवाद प्रमुख लोकेन्द्र पारासर का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी सूचना जारी की है। साथ ही अज्ञात मोबाइल नंबर के व्हाट्सअपर से उनकी डीपी लगातार लोगों से पैसों की मांग करने का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में पारासर ने सोशल मीडिया के जरिए ही सूचना दी है कि उनका एकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। उनके नाम से पैसे मांगें जा रहे हैं। इसलिए कोई भी किसी की झांसे में नहीं आए। उन्होंने किसी से पैसों की मंाग नहां की है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved