img-fluid

पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं

January 05, 2026


नई दिल्ली । पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर (On Padma Vibhushan Dr. Murli Manohar Joshi’s Birthday) भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं (BJP Leaders extended Greetings and Best Wishes) । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. मुरली मनोहर जोशी सोमवार को अपना 92वां जन्मदिवस मना रहे हैं। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और पूर्व में पार्टी अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। डॉ. जोशी ने संगठन को विस्तार देने और युवाओं को भारतीय मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित करने में बड़ी भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने हर वर्ग तक मुफ्त शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रेरणादायी कार्य किए। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “हमारे मार्गदर्शक और वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संगठन के प्रति आपकी आजीवन निष्ठा, अथक परिश्रम और त्याग ने भारतीय जनता पार्टी को वैचारिक मजबूती प्रदान की और उसे राष्ट्रसेवा के पथ पर सुदृढ़ किया। आपकी विद्वत्ता और स्पष्ट चिंतन ने राजनीतिक जीवन को समृद्ध कर राष्ट्रीय विमर्श को नई दिशा दी। कार्यकर्ताओं के प्रति आपका स्नेह और सिद्धांतों को लेकर अडिगता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारे अभिभावक, मार्गदर्शक, भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन हमें प्रदान करते रहें।” केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ, आरोग्यमय और यशस्वी जीवन प्रदान करें। आपका मार्गदर्शन हम सभी को राष्ट्रसेवा के कार्य में प्रेरित करता रहे।”

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कुशल संगठनकर्ता, ‘पद्म विभूषण’ डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके राष्ट्रवादी विचार हम सभी के लिए अमूल्य हैं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।”

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां भगवती से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्तंभ डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रवाद, विचारधारा और संगठन निर्माण के प्रति आपका समर्पण भाजपा की वैचारिक नींव का मजबूत आधार है। पार्टी को जन-जन से जोड़ने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की आपकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत मार्गदर्शन की कामना करता   हूं।”

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘पद्म विभूषण’ डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

    Share:

  • स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने

    Mon Jan 5 , 2026
    नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने तटरक्षक बल के बेड़े में (Into the Coast Guard Fleet) स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को शामिल किया (Inducted indigenous pollution control vessel ‘Samudra Pratap’) । समुद्र प्रताप को विशेष रूप से प्रदूषण कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved