
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभियान पर निशाना साधा है। भूपेंद्र यादव ने रविवार रात राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट की साथ की एक तस्वीर साझा कर मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया।
उन्होंने ट्वीट में कैप्शन देते हुए लिखा कि ‘कृप्या पहले इन्हें जोड़ें’, यानी भूपेंद्र यादव का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट को जोड़िए जिनके बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहा है। बता दें कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस की आलोचना करती रही है और पार्टी को पहले आंतरिक विद्रोह को हल करने की सलाह भी दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved