
कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के पंचायत राज चुनाव (Panchayat Raj Chunav) के चलते राजसमंद सांसद बीजेपी नेत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) कोटा दौरे पर पहुंची. रामगंज मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की वारदातें बढ़ी हैं. सांसद को घर से बाहर निकलने के लिए 2 बार सोचना पड़ता है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार गंभीर नहीं है ओर अपराधी तत्व हावी हाेता जा रहा है. सांसद दीया कुमारी बीते रविवार को पंचायत राज चुनाव के दाैरान रामगंजमंडी के खैराबाद कस्बे में लाेगाें काे संबाेधित कर रही थीं.
दीया कुमारी ने कहा कि सरकार ने युवाओं से राेजगार ओर किसानाें का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन दोनों ही वादे पूरे नहीं हो पाए, यहां तक कि किसान बिजली के लिए तरस रहे हैं. बिल के साथ सरचार्ज बढ़कर आने से लोग परेशान हैं. दीया कुमारी ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. सांसद दीया कुमारी ने खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के लिए तूफानी दौरा कर जनसमर्थन जुटाया.
इन स्थानों पर किया दौरा
दीया कुमारी कंवलपुरा पहुची जहा कार्यकर्ता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। दियाकुमारी ने अपने एक दिवसीय व्यस्त दौरे में ढाबादेह, मोड़क, खैराबाद, जुल्मी, लखारिया व सुकेत में नुक्कड़ सभाएं की व भाजपा के पक्ष में मतदान करने की लोगो से अपील की. दीया कुमारी का जगह जगह स्वागत हुआ. दौरे में उनके साथ विधायक मदन दिलावर, चुनाव प्रभारी, सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बदमाशों का सिर फोड़ूंगा
पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान खैराबाद, मोड़क, ढाबादेह, जुल्मी, सुकेत और चेचट क्षेत्र में आयोजित सभाओं में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी है. इस पार्टी के नेता हिंदू विरोधी बातें सार्वजनिक रूप से करते हैं. कार्यक्रम में युवाओं ने दिलावर को गदा भेंट की. गदा मिलने के बाद दिलावर ने कहा कि वह इस गदा से अब रामगंज मंडी क्षेत्र के बदमाशों का सिर फोड़ेंगे. इस पार्टी के नेता हिंदू विरोधी बातें सार्वजनिक रूप से करते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved