img-fluid

Bihar Assembly Election: 125 सीट और 600 उम्मीदवारों पर BJP का मंथन; कुछ विधायकों का पत्ता कटेगा

October 05, 2025

नई दिल्‍ली । बिहार विधानसभा चुनाव(Bihar Assembly Elections) की तैयारियों में जुटी भाजपा(BJP) ने शनिवार को विधानसभा (Assembly)की 125 सीटों पर मंथन किया। इसमें उनके द्वारा पिछली बार लड़ी गयी 110 सीटें शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अन्य संभावित सीटों पर भी मंथन किया गया। चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की मैराथन बैठक में छह सौ से अधिक संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गयी। बैठक में यह भी तय हो गया कि कुछ विधायकों का पत्ता साफ होगा।


पार्टी के पिछले लोकसभा चुनाव में हारने वाले सांसदों, पूर्व सांसदों के नाम पर भी विचार किया गया। इसके अलावा कई क्षेत्र में बेहतर कर रहे युवा और महिला उम्मीदवारों के नाम पर भी समिति गंभीर दिखी। पार्टी ने बदली जा सकने वाली कुछ संभावित सीटों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

चुनाव समिति की पहली बैठक प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। 80 सीटों पर वर्तमान विधायकों के अतिरिक्त पांच से छह कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की। महत्वपूर्ण यह है कि इसमें पांच सौ से अधिक की दावेदारी 52 संगठनात्मक जिलों के कोर ग्रुप की ओर से आई है। जबकि 100 से अधिक दावेदारों ने सीधे प्रदेश संगठन के समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दरअसल, पार्टी के पास कई सीटों पर एक-एक दर्जन से अधिक नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में आए हुए हैं।

लेकिन इन्हें अब स्क्रीनिंग करके छह-सात तक लाया गया है। अगली बैठकों में इन्हें तीन तक लाने की योजना है। बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के अलावा सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य, बिहार प्रभारी विनोद तांवड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, डॉ. संजय जायसवाल, मंत्री प्रेम कुमार, मंगल पांडे, रेणु देवी, जनक राम, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, आदि मौजूद थे।

बैठक में बागी विधायकों पर भी चर्चा की गई

बैठक में बागी विधायकों पर विस्तार से चर्चा की गयी। खासकर पार्टी अलीनगर से विधायक मिश्रीलाल यादव, नरकटियागंज से रश्मि वर्मा एवं रामनगर विधायक भागीरथी देवी विश्वास मत के दौरान चर्चा में आईं थीं। हालांकि काफी मशक्कत के बाद उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। यही नहीं, लोरिया से विधायक विनय बिहारी को लेकर भी पार्टी के अंदर आशंका है, उनके भविष्य का फैसला भी चुनाव समिति को करना है। ऐसे इनका टिकट काटे जाने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा निष्क्रिय और पार्टी सर्वे में खराब प्रदर्शन वाले विधायकों के टिकट कटने की भी संभावना है।

Share:

  • Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में संभव, EC से बोली JDU- छठ बाद तुरंत...

    Sun Oct 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । बिहार(Bihar ) में विधानसभा का चुनाव(Assembly Elections) नवंबर में होने के आसार है। चुनाव आयोग (election Commission)के साथ बैठक में राज्य के 11 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों(Political parties) ने शनिवार को विस्तारपूर्वक अपनी बातें रखी। राज्य में दीपावली के बाद छठ महापर्व का आयोजन महत्वपूर्ण होता है। छठ महापर्व इस वर्ष 25 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved