img-fluid

दिल्ली फतह के लिए भाजपा का बड़ा खेला, राजग के सभी 256 सांसद झोंके

February 01, 2025

  • हर मंडल में एक सांसद तैनात होगा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को भाजपा ने अपनी आन का प्रश्न बना लिया है। नगर निगम की हैसियत रखने वाली दिल्ली विधानसभा की फतह के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे देश की ताकत झोंकते हुए दिल्ली के कुल 256 मंडलों के लिए राजग के सभी 256 सांसदों को झोंक दिया है। ये सांसद न केवल खुद प्रचार करेंगे, बल्कि जीत की रणनीति भी बनाएंगे। दिल्ली में भाजपा के 256 मंडल हैं। राजग के सांसदों के साथ बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने दिल्ली के हर मंडल की जिम्मेदारी एक सांसद को सौंपी है। सभी सांसद आज से 3 फरवरी की शाम तक चुनाव प्रचार करेंगे।


साथ ही संसद के बजट सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। दिल्ली के चुनाव में केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद पहले ही मोर्चे पर तैनात हैं। अब भाजपा के सहयोगी दलों को भी दिल्ली के मोर्चे पर तैनात किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव भाजपा अपने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो सहयोगी दलों जदयू और लोजपा (रामविलास) के साथ मिलकर लड़ रही है। वहीं शिवसेना समेत अन्य दलों ने भी भाजपा को दिल्ली में समर्थन दिया है।

Share:

  • बजट भाषण शुरू होने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर क्यों भड़के स्पीकर, जानें

    Sat Feb 1 , 2025
    नई दिल्ली. संसद (Parliament) में बजट पेश होने से पहले भारी हंगामा (Ruckus) देखने को मिला. वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) के बजट भाषण की शुरुआत के बाद भी विपक्षी समाजवादी पार्टी (SP) के सदस्य प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की. संसद की कार्यवाही शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved