img-fluid

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली रवाना, CM ने डुमना एयरपोर्ट पर दी विदाई

June 03, 2022

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा (Bharatiya Janata Party National President Jagatprakash Nadda) एवं उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा (wife mallika nadda) मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे वायुयान से दिल्ली रवाना हुए। डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को विदाई दी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद रहे। नड्डा के साथ क्षेत्रीय सांसद राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए।



भाजपा अध्यक्ष नड्डा ( Jagatprakash Nadda) को विदाई देने के लिए पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी, अनिल पटेल, जिला महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, जय सचदेवा, कमलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयपोर्ट पहुंचे थे।

Share:

  • महापौर चयन के लिए कमलनाथ ने बुलाई बड़ी बैठक, इन चेहरों पर लग सकती है मुहर

    Fri Jun 3 , 2022
    भोपाल: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही सबकी नजरे इस बात पर है कि बीजेपी और कांग्रेस किसे महापौर पद का उम्मीदवार बनाती है. कमलनाथ ने महापौर के चयन के लिए एक बड़ी बैठक बुलाई है. जिसमें कांग्रेस 16 नगरीय निकायों में महापौर पद के लिए प्रत्याशियों का चयन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved