
नई दिल्ली। गठबंधन में खटपट की खबरों के बीच BJP ने पुडुचेरी में अपने NDA गठबंधन को संभाल लिया है और अब ये बात भी लगभग साफ हो चुकी है कि N R कांग्रेस पुडुचेरी में NDA का नेतृत्व करती रहेगी। बीते गुरुवार की शाम तक ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि रंगास्वामी, NDA से बाहर निकलकर एक्टर विजय की पार्टी TVK के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं।
बता दें कि BJP ने चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को तुरंत स्पेशल फ्लाइट से पुडुचेरी भेजा और ऐसा लग रहा है कि वो रंगास्वामी को मनाने में कामयाब रहे। NR कांग्रेस के नेता और CM N रंगास्वामी आज अपना नामांकन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रंगास्वामी इस बार 2 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।
वहीं, कांग्रेस और DMK में भी गठबंधन को लेकर पेच फंसा हुआ है। पुडुचेरी में हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस, सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस को लीड करना चाहती है लेकिन इस बार DMK ने जोर देकर कहा है कि तमिलनाडु की तरह पुडुचेरी में भी वही गठबंधन की अगुवाई करेगी।
पुडुचेरी में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में DMK सूत्रों की मानें तो तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन आज या कल में पुडुचेरी में गठबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved