
नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. इसमें 66 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन (Former CM Champai Soren) को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है, चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी को धनवार से मैदान में उतारा गया है. बीजेपी ने जामताड़ा सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved