img-fluid

राहुल गांधी की 42 हजार की टीशर्ट पर भाजपा ने कसा तंज, लिखा- भारत देखो

September 09, 2022

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पहनावे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। इस यात्रा के दौरान पहनी गई राहुल गांधी की टी शर्ट की फोटो ट्वीट करते हुए भाजपा ने तंज किया है। भाजपा के टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में राहुल की इस टीशर्ट की कीमत 41 हजार 257 रुपए बताई गई है। बता दें कि कांग्रेस सांसद इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई है।

इतनी बताई गई है कीमत
भाजपा के टि्वटर हैंडल राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उस टी शर्ट की भी फोटो ट्वीट की गई है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहनी है। इस ट्वीट के मुताबिक यह सफेद पोलो टी शर्ट बरबेरी कंपनी की है और इसकी कीमत 41 हजार 257 रुपए की बताई गई है। ट्वीट के साथ तंजिया अंदाज में कैप्शन लिखा है, भारत देखो। इसके जरिए भारत राहुल गांधी द्वारा सादगी के साथ इस यात्रा का आयोजन की पोल खोलने की कोशिश की गई है।


गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। कांग्रेस के मुताबिक यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा।

ब्रिटिश कंपनी है बरबेरी
बरबेरी ब्रिटेन की क्लोदिंग कंपनी है। हालांकि इसकी वेबसाइट के जरिए भारत में डायरेक्ट कपड़े खरीदने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कंपनी को 1856 में थॉमस बरबेरी द्वारा स्थापित किया गया था। उस वक्त थॉमस बरबेरी की उम्र केवल 21 साल थी। उन्होंने इस कंपनी में ऐसे कपड़े बनाने का फैसला किया था, जो ब्रिटेन के मौसम से वहां के लोगों की सुरक्षा करें।

Share:

  • महाराजा बनने के बाद कई विशेषाधिकार मिलेंगे प्रिंस चार्ल्‍स को

    Fri Sep 9 , 2022
    लंदन । महाराजा बनने के बाद (After Becoming Maharaja) प्रिंस चार्ल्‍स (Prince Charles) को कई विशेषाधिकार (Many Privileges) मिलेंगे (Will Get) । ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ‘महाराजा चार्ल्स तृतीय’ के रूप में ब्रिटेन की राजगद्दी संभालेंगे। हालांकि अभी उनके ताजपोशी की तारीख तय नहीं है। ब्रिटेन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved