
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को आ रहा है। इसी दिन उनके गवर्नेंस हेड के रूप में 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हंै। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर को सेवा और समर्पण अभियान बूथ स्तर तक चलाने के निर्देश भाजपा नगर इकाई को दिए हैं। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्रीके दीर्घायु की कामना करते हुए समाज में रचनात्मक, सामाजिक, स्वच्छता अभियान, अन्न वितरण एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित होंगे।
इस अभियान को ग्राम एवं नगर केंद्र के साथ बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने शनिवार को भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित संभाग की बैठक में कही। सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार बैठक को संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेवसिंह ने संबोधित किया व सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से बिंदुवार चर्चा की। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला सहित संभाग के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved