img-fluid

दस करोड़ नए सदस्य बनाएगी भाजपा, अमित शाह बोले- 35 सालों तक पार्टी को कोई नहीं हिला सकता

August 18, 2024

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में लगे झटके से उबरने और पार्टी के नए अध्यक्ष (New president) के चुनाव के लिए भाजपा (BJP) एक सितंबर से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान (Nationwide Membership Campaign)  का पहला चरण शुरू करेगी। पार्टी ने इस अभियान के तहत दस करोड़ (10 crore) नए सदस्य (new members) को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक में सदस्यता अभियान का तानाबाना बुना गया। महासचिव विनोद तावड़े को अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।


सदस्यता अभियान का पहला चरण एक से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण अक्तूबर में शुरू होगा। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी ने 2014 से 2019 तक चले पूर्व के सदस्यता अभियान में 18 करोड़ सदस्य बनाए थे। तब भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा मिला था। इस बार मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो एप और पार्टी की वेबसाइट के जरिये सदस्यता दी जाएगी। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चे को जोड़ा जाएगा। दो-तीन राज्यों को जोड़ कर सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।

भाजपा सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी
शाह ने कहा कि देश की राजनीति में अगले 35 सालों तक भाजपा का परचम लहराता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जीवंत, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी पार्टी है। पार्टी की जड़ें काफी गहरी हैं। नए सदस्यता अभियान पर उन्होंने कहा कि हम वैसे ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम चाहते तो नए सिरे से सदस्यता अभियान की शुरुआत नहीं करते। हालांकि हम जीवंत और लोकतांत्रिक पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है, कुछ राज्यों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। हालांकि दूसरा पक्ष देखें तो हम ओडिशा में सरकार बनाने में सफल रहे। पूर्वोत्तर में हमारी शक्ति और बढ़ी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाने के अलावा विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन दीव और दादर नगर हवेली का प्रभार सौंपा गया है। दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और ओडिशा, रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़, डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु, अरविंद मेनन को अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना, राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड, विजया राहटकर को छत्तीसगढ़, कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है।

Share:

  • महाराष्ट्र : पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रामगिरी महाराज पर एफआईआर

    Sun Aug 18 , 2024
    मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद (prophet mohammed) और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी (objectionable comment) को लेकर हिंदू धर्म से जुड़े नेता रामगिरी महाराज (Ramgiri Maharaj) के खिलाफ मामला दर्ज (case registered) किया है। पुलिस ने बताया था कि हाल में नासिक जिले में सिन्नर तालुका के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved