
नई दिल्ली: पंजाब में बीजेपी और अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है. बीजेपी ने मंगलवार (26 मार्च) को ऐलान किया कि पार्टी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी. पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडिया संदेश के द्वारा खुद इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है.
ये फैसला पार्टी ने लोगों की राय, पार्टी कार्यकर्ताओं की राय, नेताओं की राय को लेकर, पंजाब की किसानी, पंजाब के व्यापारी, पंजाब के संगतकार, पंजाब के मजदूर, पंजाब का पिछड़ा वर्ग सभी के उज्जवल भविष्य के लिए ये फैसला लिया गया है. क्योंकि जो काम बीजेपी पार्टी ने पीएम मोदी की रहनुमायी में पंजाब के लिए किए है वो किसी से छुपे नहीं है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved