
उज्जैन। भाजपा के स्थापना दिवस पर घरों में झंडे लगाए गए और पार्टी कार्यालय लोकशक्ति सहित 9 मंडलों में कार्यक्रम हुए। यह बात आज सुबह लोकशक्ति पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। उन्होंने कि 1951 में जब जनसंघ बना था तब कांग्रेस का खूब जनाधार था और उस समय कुछ दिन बाद जब हमारे 2 सदस्य संसद पहुंचे थे। 1980 में मुंबई के अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और तब से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी एक वृक्ष के रूप में विकसित हुई है। इसके अलावा शहर के नौ मंडलों में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। लोकशक्ति पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने की। संचालन महामंत्री विशाल राजोरिया ने किया। इस अवसर पर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल, रूप पमनानी, ओम जैन, रमेश चंद चंद शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव व भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved