
डेस्क: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. तेजस्वी मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम खत्म करने के बाद रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर (Helicopter) के पास खड़े थे, तभी एक युवक दौड़कर उनके पास पहुंचा और उनका पैर पकड़ लिया. इस घटना से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया. इससे पहले भी तेजस्वी की सुरक्षा में चूक के मामले सामने आ चुके हैं.
जनसभा खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव अपने हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाले थे. इसी दौरान जब वो हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे तब ही एक शख्स दौड़ कर आया और उनके पैरों के पास लेट गया. युवक के अचानक दौड़ कर आने और पैरों में लेट जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है. हालांकि, इसके बाद कुछ ही दूरी पर खड़े कुछ सुरक्षाकर्मियों (Security Personnel) की नजर इसपर पड़ी. इसके बाद सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए वहां पहुंचे और तेजस्वी यादव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved