
संत नगर। बजरंग सेना समिति के सदस्यों ने मॉं काली मंदिर हलालपुर में मॉं काली जी की आरती कर नौ कन्याओं को चुनरी पहनाकर आशीर्वाद लिया। आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से रेलवे सघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी, भाजपा नेत्री मुस्कान हीरानंदानी बजरंग सेना समिति के अर्चक पुरोहित पं. राज कुमार गर्ग, अध्यक्ष कमलेश देवानी, राज बिजोरिया, देवेन्द्र जैन, राजेश केवलानी, हनी, आत्माराम, विनोद, दीपक, रवि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved