img-fluid

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ BNP का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को किया सस्पेंड

February 16, 2026

नई दिल्ली: बांग्लादेश चुनाव (Bangladesh elections) में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बहुमत मिला है और मंगलवार को बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान (BNP chief Tarique Rahman) प्रधानमंत्री पद की शपथ (Oath of office of Prime Minister) लेंगे. उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी. शपथ से एक दिन पहले बीएनपी ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा करने और चुनाव के दौरान मारपीट करने वाले नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है.

बांग्लादेश के सिराजगंज में अल्पसंख्यकों की दुकानों में तोड़फोड़ और ज़बरदस्ती वसूली के आरोप में बीएनपी ने तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया है. वोटरों को डराने-धमकाने समेत कई आरोपों में दो और नेताओं को सस्पेंड किया गया है. चुनाव जीतने के बाद से तारिक रहमान की पार्टी ने पार्टी अनुशासन को लेकर कड़ा कदम उठाया है. बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने पूरी बहुमत हासिल की है. मंगलवार को नए प्रधानमंत्री और कैबिनेट, पार्लियामेंट के सदस्यों के साथ शपथ लेंगे. अंतरिम सरकार नई सरकार को सत्ता सौंप देगी. तारिक रहमान प्रधानमंत्री होंगे.


  • हिंसा करने वालों के खिलाफ एक्शन
    वह चुनाव प्रचार के बाद से ही वह बांग्लादेश में ‘नॉर्मल’ हालात बहाल करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया है. उनकी पार्टी में अनुशासन को भी उतनी ही अहमियत दी जा रही है. बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट प्रोथोम आलो के अनुसार सिराजगंज में अल्पसंख्यकों की दुकानों में धमकी, जबरदस्ती वसूली और तोड़फोड़ के आरोप में बीएनपी के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. इनमें फिरोज अहमद, मोना पाल और आरजू अहमद शामिल हैं. सभी जिला संगठन में जाने-माने चेहरे हैं. जिला बीएनपी के जनरल सेक्रेटरी सईदुर रहमान ने कहा कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए भविष्य में और कड़े फैसले लेगी.

    पार्टी के दो नेताओं को किया सस्पेंड
    बीएनपी ने सिराजगंज से दो और लोगों को उनके पार्टी पदों से सस्पेंड कर दिया है. वे शिहाब मंडल और मुस्तफ़िज़ुर रहमान मंडल हैं. दोनों स्थानीय माहौल में प्रभावशाली नेता हैं. आरोप है कि उन्होंने वोटिंग के दौरान वोटरों को डराया-धमकाया, हथियारों के साथ सड़कों पर घूमे और उनके साथ मारपीट की. स्थानीय पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद ही पार्टी ने कार्रवाई की.

    वोटिंग खत्म होते ही बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों से चुनाव के बाद हिंसा की खबरें आ रही हैं. आरोप है कि रविवार रात पिरोजपुर में दो बीएनपी नेताओं की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. गंभीर चोटों के कारण उनका खुलना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

    अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में इजाफा
    5 अगस्त 2024 को जब से शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर भारत आई हैं, तब से वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हुआ है. भारत सरकार ने भी कई बार इस बारे में चिंता जताई है. कई लोगों का मानना ​​है कि कानून-व्यवस्था को ठीक करना तारिक रहमान के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved