img-fluid

पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, दो दिन से थे लापता

May 29, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर स्थित नरौरा क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

प्रेमिका थी नाबालिग
मृतक युवक की पहचान थाना डिबाई निवासी गगन के रूप में हुई है। उसकी प्रेमिका एक नाबालिग लड़की थी, जिसकी पहचान भी कर ली गई है। दोनों के शव थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना में एक पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की 27 मई को अपने घर से लापता हुई थी। पुलिस तब से ही दोनों की तलाश कर रही थी। शव 27 मई या उससे पहले के बताए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर गहन जांच कर रही है।


  • पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
    पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • मानवता को जोड़ने का काम कर रहा है आर्ट ऑफ लिविंग - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

    Fri May 29 , 2026
    बेंगलुरु । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) मानवता को जोड़ने का काम कर रहा है (Is working to Connect Humanity) । उन्होंने ‘द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पांच राष्ट्रीय पहलों की शुरुआत की और एक स्मारक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved