img-fluid

बोहरा समाज मना रहा ईद.मस्जिदों में अदा हुई नमाज

May 02, 2022

  • कल मुस्लिम समाज मनाएगा ईद का त्यौहार-दो साल बाद ईदगाह पर अदा होगी मुख्य नमाज

उज्जैन। बोहरा समाज द्वारा आज ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है। आज सुबह मजारे नजमी सहित बोहरा समाज की 27 मस्जिदों एवं मरकजों पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कल मुस्लिम समाज ईद का पर्व मनाएगा और कोरोना के कारण दो साल से ईदगाह पर मुख्य नमाज नहीं हो पाई थी लेकिन कल वहाँ मुख्य नमाज पढ़ी जाएगी। बोहरा समाज द्वारा आज ईद-उल-फितर के अवसर पर सुबह 6 बजे शहर की बोहरा समाज की 27 मस्जिदों एवं मरकजों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन शांति की दुआ माँगी गई। समाज के खुज़ेमा चांदा भाई वाला ने बताया कि ईद की नमाज होने के बाद समाजजनों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह से ही मजारे नजमी एवं हसनजी बादशाह की दरगाह पर पहुँचकर समाजजनों ने जियारत की तथा एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। आज दिनभर बोहरा बाहुल्य क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल रहेगा। ईद-उल-फितर के मौके पर समाज के सभी घरों मे विशेष रूप से शीरखुरमा बनाया जाता है। छोटे-छोटे बच्चों में ईद पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा था।


कल विभिन्न मस्जिदों में अलग अलग होगी ईद की नमाज
इधर कल मुस्लिम समाज ईद का त्यौहार मनाएगा। शहर काजी खलीकुर्रहमान ने बताया कि ईद उल फितर कल 3 मई मंगलवार मनाई जाएगी। इस अवसर पर ईदगाह पर मुख्य नमाज सुबह 7.45 बजे अदा की जाएगी, वहीं शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज होगी। इनमें जामा मस्जिद में सुबह 8.15 बजे, शाही मस्जिद में 8 बजे, फतेह मस्जिद तोपखाना में 8 बजे, मस्जिद सारवान 8.45 बजे, मस्जिद सौदागरान में 9.15 बजे, मस्जिद जामा-ए-शकेब में 8.05 बजे, लाल मस्जिद नई सड़क पर 8 बजे, मस्जिद फदालियान में 8.15 बजे, मस्जिद शिकारी गली में 8 बजे, मस्जिद मिर्जावाड़ी में 8 बजे, मस्जिद हम्मालवाड़ी में 8.15 बजे, मस्जिद भेरूगढ़ में 8.45 बजे, मस्जिद नूरे इस्माईल आगर रोड नाका पर 8.15 बजे, बड़ी मस्जिद फ्रीगंज 8.45 बजे, मस्जिद उमर दमदमा पर 8.30 बजे, मस्जिद मेगजीन शाह बाबा फ्रीगंज पर 8.45 बजे, मस्जिद पाण्ड्याखेड़ी में 8.30 बजे तथा मस्जिद विक्रम नगर पर 8.30 बजे अदा की जाएगी।

Share:

  • कान्ह से ज्यादा शिप्रा को दूषित कर रहे शहर के बड़े नाले

    Mon May 2 , 2022
    92 लाख लीटर का ट्रीटमेंट प्लांट..70 लाख लीटर गंदा पानी 13 बड़े नालों से मिल रहा शिप्रा में उज्जैन। इंदौर और देवास से दूषित पानी लाकर कान्ह नदी शिप्रा में उड़ेल रही है। इससे ज्यादा गंदा पानी शहर के बड़े नाले शिप्रा में रोज छोड़ रहे हैं। जब तक सीवरेज प्रोजेक्ट पूरा नहीं होता तब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved