img-fluid

अंकिता लोखंडे ने मां के साथ की गौरी गणपति की पूजा, बोली-भगवान हमारे साथ हैं

August 26, 2020

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने घर में महालक्ष्मी यानि गौरी गणपति का पूजा किया। अंकिता लोखंडे मैरून कलर की साड़ी में महाराष्ट्रीयन लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। अंकिता लोखंडे ने गौरी गणपति पूजा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं जिसमें वह अपनी मां के साथ अपने मुंबई स्थित घर पर पूजा कर रही है। अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा-‘महालक्ष्मी पूजा, गौरीगणपति। भगवान हमारे साथ हैं।’
वीडियो में मां-बेटी पारंपरिक तरीके से भगवान की मूर्तियों को माला, फूल व कपड़ा पहनाते और पूजा करती नजर आ रही हैं। दूसरे पोस्ट में अंकिता ने अपनी मां वंदना फडनिस लोखंडे के साथ तस्वीर शेयर की और उन्हें टैग कर लिखा-‘मां।’ तस्वीर में दोनों भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं।
अंकिता लोखंडे ने अगले पोस्ट में खुद की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह भगवान की मूर्तियों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं। कई तस्वीर में वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘विश्वास, प्रार्थना।’
गणेश चतुर्थी पर अंकिता ने अपने गणपति की एक झलक साझा की थी। उन्होंने लिखा था-‘घर पर स्वागत है बप्पा। बप्पा तू सब जानता है। मैं और आप बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। चलिए सब एक साथ आते हैं और दिल से बप्पा के लिए प्रार्थना करते हैं।’ गायत्रीमंत्रफॉरएसएसआर, ग्लोबलप्रेयरफॉरएसएसआर। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया।’ अंकिता लोखंडे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा आयोजित वैश्विक प्रार्थना में 22 अगस्त को शामिल हुई थी।

Share:

  • पुण्यतिथि विशेष : 50 साल उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाले पहले अभिनेता थे एके हंगल

    Wed Aug 26 , 2020
    फिल्म शोले का एक मशहूर डायलॉग ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई’ आज भी लोगों की जहन में है और इसी के साथ जहन में आता है एक चेहरा एके हंगल का। एके हंगल 26 अगस्त 2012 को दुनिया को अलविदा कह गए थे। वह बॉलीवुड के ऐसे कलाकार थे, जो आज भी दर्शकों के दिलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved