
जबलपुर। हाल ही में क्रिकेट सटोरियों द्वारा सट्टे की रकम वसूलने के लिए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। क्रिकेट का सट्टा खिलाकर अवैध रूप से काली कमाई करने वाले सटोरिये प्रिंस जैन एवं अतिशय जैन द्वारा क्रिकेट सट्टे में हारी हुई करम पर ब्याज जोड़कर आईटीआई निवासी सिद्धांत पटेल को 1 जून की शाम घर से ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। पीडि़त युवक सिद्धांत पटेल ने बताया कि घटना कि लिखित शिकायत उसके द्वारा माढ़ोताल थाने में की गई है। उसके द्वारा शिकायत करने के बाद से ही सटोरिये प्रिंस एवं अतिशय जैन द्वारा अब उस पर शिकायत वापस लेने दबाव बनाया जा रहा है और फोन पर धमकी भी दी जा रही है। पीडि़त सिद्धांत पटेल ने आरोप लगाया है कि उसे शिकायत वापस लेने और सट्टे कि रकम वापस लेने जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। कई नाबालिग और स्कूल कॉलेजों में पढऩे वाले छात्र भी इनके चंगुल में फंस कर क्रिकेट सट्टे में हजारों-लाखों रुपये हार चुके हैं। रुपए न देने के एवज में इन सटोरियों द्वारा वसूली के लिये धमकाने से लेकर मारपीट की घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved