img-fluid

20 जनवरी से प्रतिदिन 10 घंटे होगा बूथ विस्तार का काम

January 09, 2022

  • मंडल विस्तारकों को भेजा मंडलों में, मंडल कार्यसमिति की बैठकें होंगी

भोपाल। भाजपा अब बूथ विस्तारक योजना पर काम शुरू करने जा रही है। इसमें बूथ पर संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके लिए विस्तारक मंडलों में जाकर बैठकें ले रहे हैं और फिर वहां बूथ विस्तारक बनाए जाएंगे। भाजपा ने मिशन 2023 का आगाज कर दिया है और पहले चरण में संगठन का ढांचा मजबूत करने की योजना बनाई गई है। इसमें बूथ स्तर पर जाकर बूथ को मजबूत करने और वहां टोली बनाकर लगातार लोगों के संपर्क में रहने का अभियान भी शुरू किया जाना है। दो दिन पहले मांडू में प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश के नेताओं ने मंडल विस्तारकों को पूरी कार्ययोजना समझाई और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में उसी तरह काम करने को कहा।


इसके बाद मंडल विस्तारकों ने अपना काम शुरू कर दिया है और प्रत्येक मंडल में जाकर मंडल कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। इसके बाद मंडल विस्तारक ऐसे नाम निकालेंगे, जो 20 तारीख से शुरू होने वाले अभियान में प्रतिदिन 10 घंटे संगठन को दे सकें। यह अभियान 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें एक व्यक्ति 7 से 8 बूथों पर जाएगा। इनकी ट्रेनिंग 17 से 19 जनवरी के बीच होगी और यह बताया जाएगा कि बूथ पर जाकर उन्हें क्या करना है? 10 दिन में बूथ की समितियां बनाकर संगठन को सूची सौंपी जाना है।

Share:

  • 14 जनवरी से बस, टेम्पो और कार से पर्यटन विभाग कराएगा नर्मदा परिक्रमा यात्रा

    Sun Jan 9 , 2022
    भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा शुरू कर रहा है। 14 जनवरी से इसकी शुरुआत हो रही है। मप्र पर्यटन निगम का यह पैकेज बस, टेम्पो ट्रेवलर, एवं कार के लिए तैयार किया गया है। जबलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक केएल पटैल ने बताया कि जो भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved