
येरेवान। आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर सीमा संघर्ष छिड़ गया है। संघर्ष में मंगलवार को 100 सैनिकों की मौत की खबर है। आर्मेनिया ने कहा कि उसके 49 से ज्यादा सैनिक मारे गए।
अजरबैजान ने कहा कि उसके 50 जवान ढेर हो गए। दोनों देश नागोर्नो-कराबाख पर कब्जे को लेकर दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। नागोर्नो-कराबाख अजरबैजान का हिस्सा है, लेकिन 1994 में जंग के बाद आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों ने इस पर कब्जा कर लिया था।
आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार आधी रात के बाद अजरबैजान की सेना ने आर्मेनियाई क्षेत्र के कई हिस्सों में तोपों और ड्रोन से हमले किए। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह आर्मेनिया द्वारा बड़े पैमाने पर उकसावे के जवाब में यह कार्रवाई की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved