नई दिल्ली : म्यूजिक कंपोजर और बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक आज भले ही इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हों लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद अमाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए और अब एक बार फिर अपने नए बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं
अमाल मलिक का जन्म एक मशहूर म्यूजिकल बैकग्राउंड वाले परिवार में हुआ है लेकिन इसके बावजूद शुरुआती सालों में इंडस्ट्री ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार नहीं किया अमाल का कहना है कि उनका सरनेम उनके लिए वरदान नहीं बल्कि परेशानी बन गया उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें केवल उनके सरनेम की वजह से काम से निकाल दिया गया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अमाल ने बताया कि जब भी उन्हें किसी प्रोजेक्ट में असिस्टेंट के तौर पर काम मिला जैसे ही सामने वाले को यह पता चलता कि उनका सरनेम मलिक है तो उन्हें शक की नजर से देखा जाने लगता था लोगों को लगता था कि वह अपने परिवार के नाम का इस्तेमाल करके म्यूजिक बेच सकते हैं या किसी तरह का फायदा उठा सकते हैं इसी सोच के कारण कई बार उन्हें बिना किसी गलती के नौकरी से निकाल दिया गया यह अनुभव सिर्फ अमाल ही नहीं बल्कि उनके भाई अरमान मलिक के साथ भी हुआ
अमाल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि पंद्रह से पच्चीस साल की उम्र के बीच उन्होंने करीब दस साल तक लगातार मेहनत और संघर्ष किया उनके मुताबिक आमतौर पर लोग इस समय को अलग नजरिए से देखते हैं लेकिन उनके लिए यह दौर सीखने और खुद को मजबूत बनाने वाला था जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियां उन्हें शुरुआती उम्र में ही देखने को मिलीं जिसने उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया
उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें कभी भी काम थाली में परोस कर नहीं मिला एक टीनएजर के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में बने रहने के लिए असिस्टेंट के तौर पर काम किया पैसे कमाने के लिए पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े काम किए और कई बार हार्ड डिस्क ले जाने जैसी रनर की जिम्मेदारियां भी निभाईं इन जमीनी स्तर के अनुभवों ने उन्हें अनुशासन सिखाया और काम के प्रति ईमानदार बनाया
अमाल मलिक की यह कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो यह मानते हैं कि बड़े नाम या मशहूर परिवार से आने वाले लोगों को सब कुछ आसानी से मिल जाता है अमाल का संघर्ष यह साबित करता है कि इंडस्ट्री में पहचान आखिरकार मेहनत और लगन से ही बनती है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved