मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर (NTR) की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1 (Devra Part 1)’ के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म के साथ जाह्नवी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। देवरा ने शुक्रवार यानी 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह जाह्नवी कपूर की पहली तेलुगु फिल्म है। इसमें सैफ अली खान विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। देवरा को ओपनिंग डे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला। कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा में एनटीआर और जाह्नवी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इन सबके बीच जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved