नई दिल्ली। ब्राजील की रियो डी जेनेरियो (Brazil , Rio de Janeiro) राज्य की रहने वाली दादी डिओलीरा ग्लिसेरिया पेड्रो दा सिल्वा ने खुद को दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति होने का दावा किया है। दो महीने पहले ही उन्होंने अपना 120वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। फिलहाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में ब्राजील की 116 वर्षीय नन इनाह कैनाबारो लुकास का नाम दर्ज है। वह रियो ग्रांडे डो सुल राज्य से हैं। डिओलीरा ग्लिसेरिया के परिवार और डॉक्टरों का कहना है कि उनका नाम जल्द ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो जाएगा।
2025 में 120 साल की हो जाएंगी मिसेज डिओलीरा
परिवार वालों का कहना है कि 2025 में मिसेज डिओलीरा 120 साल की हो जाएंगी। उनकी सेहत उनकी उम्र के हिसाब से काफी अच्छी है और वह कोई दवा भी नहीं ले रही हैं। लगभग 20 साल पहले क्षेत्र में आए बड़े बाढ़ ने डिओलीरा के अधिकतर पुराने दस्तावेज नष्ट हो गए थे। दस्तावेज नष्ट होने के कारण आधिकारिक पुष्टि में मुश्किल हो सकती है। साओ पाउलो विश्वविद्यालय के शोधकर्ता मतेउस विडिगाल, जिन्होंने ब्राजील की बुजुर्ग आबादी पर अध्ययन किया है, का कहना है कि भले ही डिओलीरा की उम्र बिल्कुल सही न हो, लेकिन वह 100 साल से ज्यादा उम्र की हैं।
डिओलीरा की लंबी उम्र का राज उनकी जीवनशैली और अच्छी नींद है। वह आज भी अपने परिवार के साथ प्यार से रहती हैं। उन्हें फलों में केला खाना बेहद पसंद है। उनकी पोती फेरेरा दा सिल्वा ने कहा, “काश, मैं उनकी उम्र तक पहुंच पाती और उनकी तरह स्वस्थ रहती। जबकि हमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है, उन्हें इनमें से कुछ भी नहीं है।”
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved