
लंदन। ब्रिटेन में सरकार द्वारा कराई गयी एक जांच में कहा गया है कि देश में नस्लवाद तो मौजूद है किंतु यह ऐसा व्यवस्थित नस्लवादी देश नहीं है जहां अश्वेत लोगों के खिलाफ छलपूर्वक जोड़तोड़ की जाती हो. यह रिपोर्ट बुधवार को सामने आयी है.
कंजरवेटिव सरकार ने पिछले साल हुए नस्लभेद-विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर यह जांच शुरू करायी थी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन में ‘स्पष्ट तौर पर नस्लभेद’ है लेकिन देश ‘संस्थानात्मक ढंग से नस्ली’ नहीं है. समिति ने कहा कि नस्ल विषमता के कारक के तौर पर ‘ कम महत्वपूर्ण’ होती जा रही हैं. हालांकि उसे वर्ग एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के की शह मिल रही है.
जातीय एवं नस्ल भेद संबंधी आयोग ने कही ये बात
जातीय एवं नस्ल भेद संबंधी आयोग ने कहा, ” हमने विषमता के जिन मामलों की जांच की , उनमें से ज्यादातर में हमने पाया कि उसके मूल में नस्लवाद में नहीं है. हालांकि कुछ लोगों ने उनके लिए नस्ली भेदभाव को वजह माना था.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved