img-fluid

ब्रिटेन के लोगों को जनवरी में मिलेगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन

December 27, 2020

लंदन। ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी के संयोजन में दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन ब्रिटेन के लोगों को जनवरी से मिलने लगेगी। संडे टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में ऑक्सफोड वैक्सीन की आपूर्ति जनवरी से शुरू कर दी जायेगी। सरकार की मंशा है कि एक पखवाड़े के भीतर 20 लोगों को ऑक्सफोर्ड अथवा फाइजर वैक्सीन की पहली खुराक दिलवा दी जाये।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को ब्रिटिश नियामकों की मंजूरी की प्रतीक्षा है , जो संभवत: सोमवार को मिल सकती है। मंजूरी मिलने के बाद संभवत: जनवरी के दूसरे सप्ताह तक प्रमुख स्थानों पर टीकाकरण केंद्र खोल दिये जायेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फाइजर वैक्सीन की तुलना में ऑक्‍सफोर्ड वैक्सीन को संग्रहित करना आसान है और यह कम खर्चीला भी है। इसलिए माना जा सकता है कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को इससे अधिक फायदा होगा।

Share:

  • अगले चुनाव तक कार्यकर्ताओं को गढऩे का काम करेगी भाजपा

    Sun Dec 27 , 2020
    जिले से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अब फिर से कार्यकर्ताओं को विचारधारा और सुशासन का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग से शुरू हो चुकी है। यह सिलसिला अब संभाग, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक चलेगा। पार्टी अगले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved