
इंदौर। जीजा की लोड लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली साले के पैर में जा धंसी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने के पीछे दो अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं। लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे धेनू मार्केट का रहने वाला देव ठक्कर साले प्रिंस सहगल के साथ शिवपुरी से कार में सवार होकर इंदौर आ रहा था। इस बीच बायपास पर कार रुकी और देव बाथरूम करने चला गया।
कार में बैठा प्रिंस उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर से छेड़ख़ानी करने लगा तो गोली चल गई और प्रिंस के पैर में लग गई। प्रिंस को इलाज के लिए बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लापरवाही से गोली चलने का केस दर्ज कर लिया। उधर पुलिस के पास यह जानकारी भी पहुंची है कि पार्टी के दौरान गोली चली, जिसकी जांच की जा रही है। कल घटना के बाद एक पेट्रोल पंप मालिक कांग्रेस नेता का बेटा भी थाने पहुंचा और पुलिस पर दबाव बनाया था। यह बात सामने आ रही है कि घटना दो घंटे तक पुलिस से छुपाई गई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved