
भोपाल। मध्यप्रदेश में कल से शुरू होने वाले सत्र में पेश किए जाने वाला बजट प्रदेश के कर्ज से भी कम राशि का होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस बार का बजट 4 लाख करोड़ रुपए का होगा, जबकि मध्यप्रदेश पर 4.22 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। पिछले 7 साल में विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार ने कर्ज का बोझ 3 गुना बढ़ा लिया है। पिछले वर्ष जहां 3.75 लाख रुपए कर्ज था, जो बढक़र 4.22 लाख करोड़ हो गया है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर 43 हजार रुपए का कर्ज है।
प्रदर्शन, सभा पर रोक
बजट सत्र को देखते हुए भोपाल में जुलूस, प्रदर्शन और सभाओं पर रोक लगा दी गई है।
जनता पढ़ सकेगी बजट
बजट पेश होने के कुछ ही देर बाद जनता ऑनलाइन बजट पढ़ सकेगी। इसके लिए जनता को क्यूआर कोड स्केन करना होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved