
नई दिल्ली । सत्य निकेतन हादसे में (In Satya Niketan incident) इमारत के मालिक हरिराम बंसल (Building owner Hariram Bansal) गिरफ्तार किए गए (Has been Arrested) ।
अधिकारियों ने बताया कि हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है। घटना के बाद से हरिराम बंसल का कोई पता नहीं था। लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थी। फिलहाल, भिवाड़ी से हरिराम को पकड़ा गया है। सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को इमारत गिरी थी। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
‘हॉस्टल डेज’ नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और घटना के समय कई छात्र वहां रह रहे थे। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यालय को लेकर जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved