सोफिया। यूक्रेन पर रूस (Russia) के हमले के बाद कई देशों से रूस के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। अब बुल्गारिया (Bulgaria) ने भी रूस (Russia) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रूसी राजनयिकों को देश से निकालने का फरमान जारी कर दिया है। रूस के 70 राजनयिकों ने दो विशेष विमानों से परिवार सहित बुल्गारिया (Bulgaria) छोड़ भी दिया है।
बुल्गारिया यूरोपीय यूनियन (Bulgaria European Union) का हिस्सा होने के साथ नाटो का सदस्य भी है। पहले इसे रूस का करीबी देश माना जाता था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस पर तमाम पाबंदियां लगाई गयीं। इसके बाद रूस ने बुल्गारिया की गैस आपूर्ति बंद करने की धमकी दी थी। जिसके बाद बुल्गारिया की ओर से राजधानी सोफिया स्थित रूसी दूतावास के 70 राजनयिकों को अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित कर दिया था।
इस फैसले के बाद रूस के 70 राजनयिक अपने परिवारों के साथ रूस लौट गए हैं। बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में रूसी राजनयिक फ़िलिप वोस्करेन्स्की ने पत्रकारों से कहा कि वह पिछले सप्ताह ‘‘अस्वीकार्य व्यक्ति’’ घोषित किए गए 70 रूसी राजनयिक कर्मचारियों में शामिल हैं और इसीलिए बुल्गारिया छोड़कर अपने देश जा रहे हैं। एजेंसी/हिस
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved