
इंदौर। अफसरों की कॉलोनी में गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली चलाने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई है। हालंाकि गोली किसी को लगी नहीं, नहीं तो जनहानी हो सकती थी। बडग़ोंदा टीआई भारतसिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र की सिग्नल विहार कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की है कि कॉलोनी में गोली चली। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले पर केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यहां ज्यादातर अफसर लोग रहते हैं। पुलिस अब मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरों के आधार पर तलाश करेगी कि गोली किसने चलाई है। रहवासियों का यह भी शक है कि किसी ने जानबूझकर खौफ फैलाने के लिए गोली चलाई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved