img-fluid

ज़बरदस्त रेस्पॉन्स के साथ Burger King का IPO हुआ Over Subscribed

December 03, 2020

मुंबई । Burger King के IPO को बाज़ार में निवेशको से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला है,सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन 3 गुना से ज़्यादा सब्सक्राइव हुआ है।सूत्रों के अनुसार महज़ 2 घंटे की अवधि में ही सब्सक्रिप्शन फ़ुल हो गया था ऐसे में किसी भी कम्पनी की तरक़्क़ी के लिए ये बहुत अच्छा संकेत है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, Burger King ने 810 करोड़ रुपये का IPO का प्लान किया है इसके शेयर (Share) का प्राइस बैंड 59-60 रुपए है और IPO का लॉट साइज़ (Lot Size) 250 शेयरों का है।निवेशको को कम से कम एक लॉट लेना ज़रूरी है और इसकी आवंटन की प्रक्रिया 9 दिसंबर तक हो जाएगी और फिर लिस्टिंग (Listing) 14 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

बर्गर किंग ब्रांड की भारत में मास्टर फ़्रेंचाइज़ी का नाम बर्गर किंग इंडिया है और वैसे बर्गर किंग ब्रांड पूरी दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बर्गर ब्रांड है. लगभग 100 देशों में इसके 18,675 रेस्तरां हैं.भारत में कंपनी के बिज़नेस की संभावना अच्छी है।

जानिए 2020 में  कैसा रहा IPO का बाज़ार

इस साल दिसंबर तक आईपीओ का बाजार काफी अच्छा रहा है. बर्गर किंग को मिला इतना अच्छा रिस्पोंस देखकर तो आने वाले दिनो में IPO का मार्केट और अच्छा ही नज़र आ रहा है।साथ ही हमें अर्थव्यवस्था में सुधार और एक सकारात्मक रुझान भी दिख रहा है जिससे आगे निवेशकों की रुचि बाज़ार में बढ़ती नज़र आ रही है।

इस साल में IPO बाज़ार अपने आप में ख़ास रहा क्यूँकि 2020 में 12 आईपीओ के जरिये करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं जबकि 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिये 12,362 करोड़ रुपये ही जुटाए गए थे. 2018 में भी देखे तो 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे.

अभी आगे भी कुछ कम्पनीज़ अपने IPO ला सकती है जैसे सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक, नजारा टेक्नोलॉजिज, रेलटेल, कल्याण ज्वैलर्स और एंटनी वेस्ट मैनेजमेंट। ये जानकारी इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर में दी गयी।

Share:

  • देश के टॉप थानों की सूची जारी, दिल्ली पुलिस का नाम नदारद

    Thu Dec 3 , 2020
    नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने हाल ही में देश के सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों की सूची जारी की है। दिलचस्प बात यह है कि स्मार्ट टॉप कॉप कही जाने वाली दिल्ली पुलिस का नाम इस फेहरिस्त में शामिल नहीं है। यह सूची संपत्ति के विवाद, महिलाओं के खिलाफ अपराध और समाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved