
इंदौर। रविवार की दोपहर इंदौर-खंडवा रोड पर फिर एक बस हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बाई ग्राम के पास पुलिया से नीचे एक सवारी बस गिर गई, जिसमें 2 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कुल 37 घायल मरीज इंदौर के एम वाय अस्पताल मे भर्ती हुए है। घायल मरीजों मे 7 मरीजों की हालत गंभीर है जिनमें से 4 बच्चे हैं। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी बस हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे। बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी, तभी सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास यह घटना हो गई। उल्लेखनीय हो कि कुछ दिन पहले भी दो से तीन बड़ी बस दुर्घटना इस मार्ग पर हो चुकी है।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved