img-fluid

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस बैतूल में पलटी, 21 घायल

April 20, 2024

भोपाल। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड से भरी बस आज सुबह करीब 4 बजे पलट गई। हादसा बैतूल के पास एक हाईवे पर हुआ। इसमें 21 जवान घायल हो गए। इनमें से 9 जवानों को बैतूल और 12 को शाहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी जवान छिंदवाड़ा से चुनाव ड्यूटी करने के बाद वापस राजगढ़ जा रहे थे।


राजगढ़ जाते समय बैतूल में बस के सामने एक ट्रक आ गया, जिससे बचने के लिए ड्राइवर ने बस मोडऩे की कोशिश की। इसी दौरान बैतूल-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट पर नीम पानी ढाबे के पास बस पलट गई। बस निजी कंपनी की थी, जिसमें 6 पुलिस जवान, 33 होमगार्ड सैनिक सवार थे।

Share:

  • धार भोजशाला में दिखे मंदिर के प्रमाण

    Sat Apr 20 , 2024
    धार। भोजशाला (Bhojshala) परिसर में एएसआई सर्वे (ASI Survey) को होते हुए लगभग एक महीना बीत चुका है। परिसर में गर्भगृह (sanctum sanctorum) के सामने हवन कुंड (Havan Kund) के आसपास सर्वे कार्य जारी रहा था। इसके अतिरिक्त, दरगाह के पास और अकल कुइया के पास भी सर्वे किया गया था, जहां मंदिर के प्रमाण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved